70 लाख की चोरी का ‘इनसाइड गेम’ बेनकाब: घर का रसोइया ही निकला मास्टरमाइंड, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा

रायपुर- राजधानी रायपुर में 70 लाख रुपये की हाई-प्रोफाइल चोरी का कमिश्नरेट पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस वारदात ने सभी को इसलिए चौंका दिया, क्योंकि चोरी का मास्टरमाइंड कोई पेशेवर बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार का भरोसेमंद घरेलू रसोइया निकला।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर परिवार की गैरमौजूदगी का पूरा फायदा उठाया और घर से लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के समन्वय से दोनों आरोपियों का पीछा किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पूरी मशरूका, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है, बरामद कर ली। कमिश्नरेट पुलिस की त्वरित कार्रवाई और महज छह घंटे में मामले के खुलासे की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *