ग्रामीण बैंक दुधावा में साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस टीम ने लोगों को किया जागरूक


कांकेर -ग्रामीण बैंक दुधावा में साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस टीम ने लोगों को किया जागरूकधावा। छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत आज ग्रामीण बैंक दुधावा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।दुधावा पुलिस टीम ने बैंक पहुंचकर ग्राहकों एवं आम लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

इस दौरान प्रधान आरक्षक परमेश्वर नेताम, आरक्षक कृष्णा वट्टी, टीकम भेड़िया, नरेंद्र राणा एवं डोमार सिंह मरकाम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, ओटीपी, एटीएम पिन एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने के प्रति जागरूक किया।



पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंक या किसी सरकारी संस्था के नाम पर आने वाले संदिग्ध फोन कॉल एवं संदेशों से सावधान रहें। लोगों को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पुलिस ने लोगों से ‘साइबर जागृति अभियान’ से जुड़कर स्वयं जागरूक बनने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

पुलिस का संदेश: “मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें—साइबर ठगी से बचें और दूसरों को भी बचाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *