फरसगांव में संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान

1200 घरों और 160 प्रतिष्ठानों की जांच, 173 संदिग्धों से पूछताछ




कोंडागांव -पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध प्रवासियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने फरसगांव पुलिस ने शनिवार को व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया। एसपी पंकज चन्द्रा के निर्देशन में करीब 150 पुलिसकर्मियों की 21 टीमों ने नगर पंचायत के 15 वार्डों सहित आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर जांच की।

अभियान के दौरान 1200 से अधिक घरों और 160 से अधिक दुकानों व प्रतिष्ठानों की जांच की गई। पुलिस ने 173 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ एवं दस्तावेजों के सत्यापन के लिए थाने लाया। आधार कार्ड एवं अन्य पहचान दस्तावेजों की जांच के साथ संबंधित थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बाहरी लोगों की मुसाफिर रजिस्टर में एंट्री कराई तथा मकान मालिकों को किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने के लिए समाधान ऐप के प्रति जागरूक किया। जांच में आपराधिक संलिप्तता नहीं मिलने पर संबंधित लोगों को आवश्यक हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल फरसगांव पुलिस को दें। सूचना टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर भी दी जा सकती है।

फरसगांव की तर्ज पर हर थाना-चौकी क्षेत्र में चले सत्यापन अभियान,ताकि बाहरी लोगों पर रहे पुलिस की नजर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *