शामतरा में फिर घर में घुसा भालू, दरवाजे तोड़कर खाया आटा-शक्कर



कांकेर। नरहरपुर विकासखंड के ग्राम शामतरा में भालू का आतंक एक बार फिर देखने को मिला। बीती रात एक भालू ने रिटायर्ड शिक्षक अभिमन्यु कुंवर के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखा आटा व शक्कर खा गया।

भालू ने घर में जमकर उत्पात मचाया। उसने करीब तीन दरवाजों को क्षतिग्रस्त करने के साथ टीवी और सेटअप बॉक्स को भी तोड़ दिया। अचानक भालू के घर में घुस आने से परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

मकान मालिक रिटायर्ड शिक्षक अभिमन्यु कुंवर के यहाँ इससे पहले भी भालू घुस चूका है और गांव मे भी आतंक मचा चुका है। लगातार घरों में घुसने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने तथा गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *