शिक्षा अलंकरण से सम्मानित दिनेश कुमार साहू समेत गुरुजनों का हुआ सम्मान,ग्रामीणों ने जताया आभार
मावलीपारा (कांकेर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मावलीपारा में गुरुजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण से सम्मानित शिक्षक दिनेश कुमार साहू का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। साथ ही जिला पंचायत कांकेर से सेवानिवृत्त बीरबल शोरी सहित विद्यालय के गुरुजनों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पटेल मुकेश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना किया। “शासकीय हाई स्कूल मावलीपारा के शिक्षक श्री गया प्रसाद शोरी, श्री अगम्मल राम तारम, श्री गजानन नेताम, श्री पुनारद राम साहू, श्री पवन कुमार हिरवानी एवं श्री सूरज कुमार देवांगन सहित सभी गुरुजनों का सम्मान किया गया।
“शिल्पकार की तरह शिक्षक हमें गढ़ते हैं”
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गजेंद्र खरगिया ने कहा कि गुरुजी की डांट और फटकार को भी सकारात्मक रूप से समझना चाहिए। जिस तरह मिट्टी को थपथपाकर और आकार देकर सुंदर घड़ा बनाया जाता है, उसी तरह शिक्षक भी हमें अनुशासन, सीख और मार्गदर्शन देकर एक बेहतर इंसान के रूप में गढ़ते हैं।
कार्यक्रम में हनुमान प्रसाद पांडेय (पूर्व उप सरपंच), ग्राम पटेल मुकेश शुक्ला, गजेंद्र खरगिया, राजेंद्र निषाद , सुकलाल ठाकुर, प्रीतम शोरी, राकेश साहू, मोहन साहू, नरोत्तम तारम सहित ग्रामवासी, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किए जाने से कार्यक्रम भावपूर्ण और यादगार बन गया।