दर्दनाक सडक हादसा -अमलेश्वर में बुलेट और मोपेड की टक्कर, 2 युवकों की मौत



दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बुलेट और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।


यह हादसा देर रात करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिसके चलते नियंत्रण बिगड़ गया और सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *