दुधावा डेम की नहर ध्वस्त, किसानों में आक्रोश; गुणवत्ता और जवाबदेही पर घिरे जिम्मेदार
दुधावा/कांकेर। सामतरा क्षेत्र में दुधावा डेम से जुड़ी सिंचाई नहर पहली ही तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद किसानों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस नहर से खेतों तक पानी पहुंचने की उम्मीद थी, वही पहली बारिश की परीक्षा में टिक नहीं सकी।
किसानों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा क्षतिग्रस्त नहर के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि करोड़ों रुपये की परियोजना पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो जाए, तो निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। वहीं, विभाग की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।
दैनिक मीडिया सवाल:
क्या सार्वजनिक धन से बनने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जवाबदेही तय होगी?
> (नोट: निर्माण में अनियमितता या लापरवाही के आरोप हैं। अंतिम निष्कर्ष संबंधित विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।)