कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दुधावा में 465 लीटर अवैध शराब और महुआ पास का किया गया नष्टीकरण

रिपोर्ट -दीनदयाल साहू

कांकेर -दुधावा, 20 जून 2026।
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू की उपस्थिति में शनिवार को चौकी दुधावा परिसर में विभिन्न आबकारी अधिनियम के प्रकरणों में जप्त अवैध शराब एवं महुआ पास का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

जानकारी के अनुसार, चौकी दुधावा के 46 प्रकरणों से जप्त अवैध महुआ शराब, देशी एवं विदेशी शराब तथा महुआ पास कुल 346 लीटर, थाना नरहरपुर के 16 प्रकरणों से जप्त सामग्री कुल 87 लीटर तथा चौकी हल्बा के 7 प्रकरणों से जप्त कुल 32 लीटर शराब एवं महुआ पास का नष्टीकरण किया गया। इस प्रकार कुल 465 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

नष्ट की गई विदेशी ब्रांड की शराब में महंगे बीयर, रॉयल स्टैग, ब्लैक बाइपर, मैकडॉवेल्स नंबर-1 सहित अन्य ब्रांड शामिल थे, वहीं देशी प्लेन शराब एवं महुआ शराब भी बड़ी मात्रा में बरामद की गई थी।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक योगेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी नरहरपुर सोमेश बघेल, चौकी प्रभारी हल्बा निरीक्षक कोमल भूषण पटेल, आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम साकर, आबकारी उप निरीक्षक गोविंद ध्रुव, उप निरीक्षक प्रेमशंकर ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक गंगाराम शोरी सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *