दुधावा चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र वर्मा को भावभीनी विदाई, सरोना थाना का मिला प्रभार

दुधावा, कांकेर। पुलिस चौकी दुधावा के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र वर्मा को सरोना थाना का प्रभार सौंपे जाने पर सोमवार को पुलिस चौकी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चौकी के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने निरीक्षक योगेंद्र वर्मा के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

नए प्रभारी मनीष नेताम का हुआ स्वागत

इसी अवसर पर पुलिस चौकी दुधावा के नव पदस्थ प्रभारी उप निरीक्षक मनीष नेताम का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।

निरीक्षक योगेंद्र वर्मा ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि दुधावा चौकी में बिताया गया समय उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में पुलिस चौकी दुधावा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *