दीनदयाल साहू

कांकेर दुधावा। महानदी के तट पर स्थित ग्राम दुधावा (तहसील सरोना, जिला कांकेर) के कबीर कुटी में रविवार को संत कबीर साहेब का प्रगट्य उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कबीर पंथी अनुयायी, ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कबीर साहेब की पूजा-अर्चना, चौका-आरती एवं सत्संग के साथ हुआ। इसके पश्चात कबीर वाणी का पाठ, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया गया। संतों एवं वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में संत कबीर के सत्य, अहिंसा, समता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कबीर साहेब के भजनों का गायन किया तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजन में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए खीर-पूड़ी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।
इस अवसर पर महंत अरुण दास मानिकपुरी, देवान प्रकाश दास मानिकपुरी, बसंत दास मानिकपुरी, असवंत दास मानिकपुरी, कीर्तन दास मानिकपुरी, विवेक दास मानिकपुरी, द्वारिका प्रसाद मानिकपुरी, चंद्रकांत मानिकपुरी, एकलव्य दास मानिकपुरी, गुलशन दास मानिकपुरी, नयन दास मानिकपुरी, महंत चेतन गोसाईं साहेब, विष्णु दास मानिकपुरी, गौकरण साहेब जी, हरदास मानिकपुरी, कुंवर दास, आमीन माता, अहिल्या मानिकपुरी, कला मानिकपुरी, सविता मानिकपुरी, जयंत्री मानिकपुरी, असला मानिकपुरी, मीना मानिकपुरी, गीता मानिकपुरी, किरण मानिकपुरी, त्रिवेणी मानिकपुरी, लीला मानिकपुरी, देवत्री गोसाईं, रीना मानिकपुरी एवं नीरा मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में कबीर पंथी श्रद्धालु उपस्थित रहे।