कानपुर। एक कप चाय… और उसी के साथ हर दिन बढ़ता शक। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आए एक मामले ने सभी को चौंका दिया है। रावतपुर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट हिमांशु का आरोप है कि उनकी पत्नी चाय में कथित तौर पर केमिकल मिलाकर उन्हें धीरे-धीरे जहर देने की कोशिश कर रही थी।
हिमांशु के मुताबिक, लगातार बिगड़ती तबीयत के बाद उन्हें संदेह हुआ। सच्चाई जानने के लिए उन्होंने घर में हिडन कैमरा लगाया। उनका दावा है कि कैमरे में पत्नी चाय में संदिग्ध पदार्थ मिलाती हुई दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिडन कैमरे की फुटेज, चाय के नमूनों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।
फिलहाल यह पति द्वारा लगाया गया आरोप है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।