रिपोर्ट -दीनदयाल साहू (दुधावा )
कांकेर -दुधावा। सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय, दुधावा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। पुलिस चौकी दुधावा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
प्राचार्य गोवर्धन रामटेके ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुलिस विभाग ने सम्मानित किया।
साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी ग्रहण की।