दीनदयाल साहू दुधावा
दुधावा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न
कांकेर -जिले के शासकीय स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, दुधावा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
इसी अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री गौतम कुमार साहू के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में सम्मान एवं विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार एवं परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने श्री साहू के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।