साल्हेटोला में धूमधाम से मनाया गया कबीर प्रगट्य उत्सव, निकली भव्य कलश यात्रा

रिपोर्ट -दीनदयाल साहू (दुधावा)

दुधावा। सत्य कबीर आश्रम धनोरा (साल्हेटोला) में संत कबीर साहेब का प्रगट्य उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं एवं युवतियों ने भव्य कलश यात्रा निकालकर गांव में भक्तिमय माहौल बनाया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और सत्य नाम के जयघोष के साथ यात्रा निकाली, वहीं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राहगीरों को खीर-पूड़ी का वितरण भी किया गया।
कलश यात्रा के बाद आश्रम में चौका-आरती, सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने संत कबीर के मानवता, प्रेम, समानता और सामाजिक समरसता के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया। अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कबीर पंथी अनुयायी, महिला-पुरुष, युवा एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। आयोजन में सोहन दास मानिकपुरी, विष्णु दास, चेतन गुरु गोसाईं, मोहन दास, जोहन दास सहित आमीन माता महिला मंडल के सदस्य एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *