भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महापौर, सभापति पार्षद गण एवं सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा छायाचित्र पर किया गया माल्यार्पण

मनीष सेन नगरीभगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर म्युनिसिपल स्कूल चौक स्थित (फरसा चौक) में परशुराम जी की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर माल्यार्पन किया गया,इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, पार्षद केन्द्रकुमार पेंदरिया, दीपक सोनकर, एल्डरमेन विक्रांत शर्मा एवं सर्व ब्राम्हण समाज उपस्थित थे।
महापौर विजय देवांगन ने कहा की परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, परशुराम का जन्म त्रेतायुग में ऋषि जमदग्नि के घर पर हुआ था. भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। हनुमानजी की ही तरह इन्हें भी चिरंजीव होने का आशीर्वाद प्राप्त है। भगवान शिव ने इनकी घोर तपस्या से प्रसन्न होकर इन्हें फरसा दिया था। फरसा को परशु  भी कहा जाता है, इसी वजह से इन्हें परशुराम के नाम से जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। भगवान परशुराम भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शास्त्रों में उन्हें अमर माना गया है। 
इस अवसर पर समाज के प्रमुख
विक्रांत शर्मा प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज,पीयुष पाण्डेय प्रवक्ता एवं प्रभारी सोशल मीडिया सर्व ब्राह्मण समाज,युवराज शर्मा जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज,दीपक पाण्डेय शहर अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज,समीर पाण्डेय, रत्नेश मिश्रा,रितुराज शर्मा,जनेन्द्र शर्मा, प्रेम दीवान,वीरेंद्र तिवारी,राहुल तिवारी,गौरव तिवारी,वीरेंद्र शर्मा, ममता मिश्रा उपाध्यक्ष महिला मंच,शिखा मिश्रा मीडिया प्रभारी महिला मंच, प्राची शर्मा,छोटी दुबे,अंकित शर्मा,स्वप्निल मिश्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *