कीचड़, नदी और खेत की मेड़ पार कर विधायक आशाराम नेताम ने भारतमाला परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का दर्द सुना

कांकेर। ग्राम मावलीपारा में भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य से ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानियों को लेकर कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने रविवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने कीचड़ से भरे मार्ग, नदी और खेतों के रास्तों का पैदल निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से समझा।

पूर्व उपसरपंच हनुमान प्रसाद पांडे ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही  गांव की समस्या से विधायक को मौखिक रूप से अवगत कराया था। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव आने का भरोसा दिया था। रविवार को वे अपने वादे के अनुरूप मावलीपारा पहुंचे।




गांव में सरपंच सियाराम कोसमा, पूर्व उपसरपंच हनुमान प्रसाद पांडे और ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि भारतमाला परियोजना के कारण हाई स्कूल जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद विधायक आशाराम नेताम देर शाम होने के बावजूद पैदल ही कीचड़ से भरे रास्ते पर निकले। उन्होंने हाई स्कूल मार्ग, नदी तक जाने वाले रास्ते और खेतों की ओर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।अंधेरा होने के बावजूद मोबाइल टार्च की रौशनी सहायता से  पैदल ही मौक़े का मुवायना किया..ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उन्होंने मौके पर वास्तविक स्थिति का आकलन किया।

विधायक आशाराम नेताम ने कहा, “विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होते हैं। यदि किसी परियोजना के कारण ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है, तो उसका समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”विधायक आशाराम नेताम ने कहा, सड़क निर्माण के कारण गांव दो हिस्सों में बंट गया है और हालात भारत-पाकिस्तान बॉर्डर जैसे बन गए हैं।

निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने भारतमाला परियोजना से प्रभावित मार्गों एवं अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
“ग्राम मावलीपारा में भारतमाला परियोजना से प्रभावित मार्ग का पैदल निरीक्षण करते विधायक आशाराम नेताम।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष तारा ठाकुर,जनपद उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू,भाजपा प्रवक्ता राजीव लोचन, डॉ ईश्वर जैन,टेकेश्वर सिन्हा,भूपेंद्र कुंवर,सरपंच सियाराम कोसमा, पूर्व उपसरपंच हनुमान प्रसाद पांडे दशरथ साहू ग्राम पटेल मुकेश शुक्ला एवं ग्रामीण मौजूद रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *