
कांकेर -दूधावा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सल्हेटोला के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग भीमाडीही गांव से बाइक पर सवार होकर बाजार आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की जांच की जा रही है।