दुधावा में शीतला मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन, सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण

रिपोर्ट,-दीनदयाल साहू (दुधावा)

कांकेर- दुधावा — ग्राम दुधावा में शीतला मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन तथा महिला ग्राम संगठन के सामुदायिक भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम शामिल हुए और अपने कर कमलों से शीतला मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया।

ग्राम दुधावा का शीतला मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, जिसके पुनर्निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी। विधायक आशाराम नेताम के प्रयासों से यह मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई। विधायक के ग्राम आगमन पर ग्रामीणों द्वारा मांदरी लोकनृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला ग्राम संगठन के सामुदायिक भवन के लोकार्पण से हुई, जिसके बाद शीतला मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर विधायक आशाराम नेताम ने दंतेश्वरी मंदिर के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा भी की, जिससे गांववासियों ने खुशी जाहिर की।

अपने उद्बोधन में विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि गांव में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मां शीतला माता को तेल, हल्दी और चावल अर्पित कर की जाती है। इसलिए शीतला माता के मंदिर को सुरक्षित और भव्य बनाना हम सभी का कर्तव्य है। इसी भावना के साथ मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच आकाश नेताम (ग्राम पंचायत दुधावा) ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद पंचायत नरहरपुर के उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू, जनपद सदस्य श्रीमती वीणा बंटी राय उपस्थित रहे।

विशेष अतिथियों में हीरा मरकाम (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), जंगलू राम नेताम (ग्राम पटेल), निरंजन गजीर (उपसरपंच ग्राम पंचायत दुधावा), श्रीमती श्यामा बाई नेताम (पूर्व सरपंच), टिकेश्वर सिन्हा (मंडल अध्यक्ष), यशवंत सुरोजिया, दुकालू नेताम, लक्ष्मण साहू, दशरथ मरकाम, कर्ण कुमार साहू, फत्ते मरकाम, प्रताप नेताम, हेमलाल रजक, प्रेमलाल निषाद, सालिक राम यादव, लक्ष्मी नेताम, मोहन नेताम, खेमू राम साहू, पुरषोत्तम साहू, इन्दभान साहू, हिरा साहू, देवचंद्र भास्कर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *