मुकेश राय बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है

मुकेश राय बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव

दुधावा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुकेश राय को जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

जिला सचिव बनाए जाने के बाद मुकेश राय ने पूर्व मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेश तिवारी, तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कांग्रेस नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि मुकेश राय अपने अनुभव और सक्रियता से संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। मुकेश राय लंबे समय से कांग्रेस की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। वे ग्राम पंचायत धनोरा में पांच बार उपसरपंच पद पर भी रह चुके हैं।

नवनियुक्त जिला सचिव मुकेश राय ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी।

मुकेश राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के रोहिदास शोरी (ब्लॉक अध्यक्ष), भीखम शोरी (दुधावा मंडल अध्यक्ष), शिवनारायण कुलदीप, नंदलाल मंडावी, लालचंद जैन, मैनू शोरी, प्रताप भास्कर, राजेश नेताम, विष्णु कुलदीप, जगदीश मरकाम, लक्ष्मण साहू, रमेश रजक, केशव साहू, नरेश यादव, नगेशिया सुरोजिया, चेतन बती मानिकपुरी सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *