साईमुण्डा के स्कूलों में मनाया गया बाल सुरक्षा सप्ताह, पुलिस ने दी महत्वपूर्ण जानकारियाँ

रिपोर्ट-दीनदयाल साहू (दुधावा)


जिला कांकेर की अंतिम सीमा पर स्थित ग्राम साईमुण्डा के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल में दिनांक 19 नवंबर को चौकी दुधावा पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बच्चों को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

गुड टच–बैड टच की समझ

पुलिस टीम ने सभी विद्यार्थियों को सरल और समझने योग्य तरीके से गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी, ताकि बच्चे किसी भी गलत स्थिति को पहचान सकें और तुरंत अपने अभिभावक या शिक्षक को बता सकें।

सायबर क्राइम से बचाव

बच्चों को तेजी से बढ़ते सायबर ठगी के मामलों के बारे में अवगत कराया गया।
पुलिस ने बताया कि—

  • अनजान लिंक पर क्लिक न करें
  • बैंक अथवा OTP संबंधी जानकारी किसी से भी साझा न करें
  • सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें

साथ ही फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान और उनसे बचने के उपाय समझाए गए।

यातायात एवं महिला सुरक्षा पर मार्गदर्शन

कार्यक्रम में बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, बालिका एवं महिला संबंधी अपराधों से बचाव, तथा ऐसी स्थिति में क्या करें—इन सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

स्कूल प्रबंधन द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का संचार हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण

इस कार्यक्रम में निम्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा—

  • श्री ऐमन जैन, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी
  • श्री भूपेन्द्र गंगबेर, खण्ड स्त्रोत समन्वयक
  • श्री ए.आर. रावत, प्रभारी प्राचार्य, हाई स्कूल
  • श्री एस.आर. कुंजाम, संकुल समन्वयक
  • श्रीमती सरिता मंडावी, सरपंच ग्राम पंचायत साईमुण्डा
  • चौकी प्रभारी योगेन्द्र कुमार वर्मा, प्र.आर. गुरूचद शोरी
  • आरक्षक महेन्द्र भास्कर, अमृत नाग, मिथिलेश कोटपरिहा सहित दुधावा चौकी का समस्त स्टाफ

कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि रामचंद मंडावी, रामसागर मरकाम, मिथिलेश मंडावी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *