
रिपोर्ट-दीनदयाल साहू (दुधावा)
निषाद समाज ब्लॉक सरोना के समस्त पदाधिकारी एवं समाजिक सदस्यों द्वारा नवगठित थाना सरोना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सम्मानीय श्री मानिक राम केंवट जी का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समाज ने उन्हें साल एवं श्रीफल भेंट कर मिठाई से मुँह मीठा कराते हुए बधाई प्रेषित की।
थाना प्रभारी श्री केंवट ने अपने समाज के लोगों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की और समाज की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, साइबर क्राइम जागरूकता, कानून पालन, ट्रैफिक नियमों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य —
अध्यक्ष : श्री प्रेमू निषाद, सचिव : श्री चैतू निषाद, संरक्षक : श्री तितरा राम निषाद, संगठन सचिव : श्री हीरामन निषाद
कोषाध्यक्ष : श्री महेश निषाद,सामाजिक सलाहकार : श्री नकुल राम निषाद,श्री भरत निषाद,भूतपूर्व अध्यक्ष : श्री अशोक कुमार निषाद,श्री कार्तिक राम निषाद पंचगण : श्री पीलू राम निषाद, श्री देशी राम निषाद सामाजिक सदस्य : श्री गणेश राम निषाद, श्री शंकर निषाद, श्री धर्मेंद्र निषाद सहित अन्य समाजिक सदस्य भी उपस्थित रहे।