बाल सुरक्षा सप्ताह पर दुधावा पुलिस की पहल — बच्चों को गुड टच–बैड टच, साइबर सुरक्षा व बाल अधिकारों की दी व्यापक जानकारी

रिपोर्ट-रिपोर्ट -दीनदयाल साहू (दुधावा)


दुधावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई. के. एलेसिला (भा.पु.से.) के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में बाल दिवस के अवसर पर चौकी दुधावा पुलिस द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से हाई स्कूल सारवंडी में बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्रों को गुड टच–बैड टच, साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया दुरुपयोग, यातायात नियम, तथा महिला एवं बालिका अपराध रोकथाम संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मोबाइल के सुरक्षित उपयोग एवं फेसबुक–व्हाट्सऐप–इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर होने वाली ठगी से बचने के उपाय बताए गए।
बच्चों व ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई।


रंगारंग कार्यक्रम — बच्चों का उत्साह चरम पर

छात्रों ने कुर्सी दौड़, चित्रकला, रंगोली, और नृत्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।


मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा ने बाल दिवस पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि —
“जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा साधन है। अपने गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करें एवं अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बनाएं।”
उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में प्रेरक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम में विशिष्ट जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया, महेश साहू, सरपंच श्रीमती सरिता भास्कर, प्राचार्य श्रीमती शुभदा पांडे, शिक्षक मीना कोड़ोपी, भुनेश्वरी नाग, पी.के. गौतम, वी. एन. श्रीवास, महिला सेल प्रभारी सउनि शारदा यादव, चौकी प्रभारी योगेन्द्र कुमार वर्मा, सउनि छत्रपाल साहू, प्र.आर. परमेश्वर नेताम एवं दुधावा चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इसके अलावा गांव के जनप्रतिनिधि गौकरण साहू, गैंदू भास्कर, चेतन सिन्हा, श्री चंद्रभान साहू, श्री दीनदयाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *