दीनदयाल साहू दुधावा

कांकेर -दुधावा। शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल अभनपुर में शनिवार को निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आसाराम नेताम पहुंचे, जिनका स्वागत ग्राम पंचायत एवं विद्यालय परिवार ने ढोल-नगाड़ों और मांदरी नृत्य से किया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक नेताम ने कहा –
“शिक्षा ही हमें संस्कारों से जोड़कर रखती है, शिक्षा के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार बालिका शिक्षा को और मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।”
उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के विचार
- जिला शिक्षा अधिकारी आर.के. निषाद ने शिक्षा की महत्ता और बदलते दौर में उसकी उपयोगिता पर विचार रखे।
- भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकेश्वर सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की 25 वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख किया और योजना को बालिका शिक्षा का सशक्त माध्यम बताया।
- पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरा मरकाम ने कहा कि रजत जयंती महोत्सव केवल उत्सव नहीं बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लेने का अवसर है।
कार्यक्रम की गरिमा
सभा को जनपद सदस्य भाऊ राम भास्कर, ग्राम पटेल पंचम नेताम, विद्यालय प्राचार्य आर.पी. नेताम तथा ग्राम सरपंच मालती नेताम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन सरपंच मालती नेताम ने किया।
विशेष उपस्थिति
जीवन नेताम, यशवंत सुरोजिया, घुने नेताम, जितेंद्र नायक, मन्नू राम भास्कर, रुखदेव यादव, बिसनाथ नेताम, रति राम नेताम, विष्णु सोरी, विष्णु नेताम, अजय नेताम, आनंद नेताम, लता नेताम सहित विद्यालय परिवार व बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।