कांकेर- आज कांकेर जिले के दुधावा चौकी में पुलिस विभाग द्वारा ‘पोदला उरस्कना’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया. पोदला उरस्कना” शब्द गोंडी भाषा है जिसका अर्थ ‘वृक्षारोपण अभियान’ होता है. इस कार्यक्रम के तहत दुधावा चौकी प्राँगण में कई प्रकार के फलदार पौधों को लगाया गया. कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष संजूगोपाल साहू, बरकई -सरपंच प्रमोद मरकाम,ग्राम पटेल मावलीपारा मुकेश शुक्ला,धनोरा उपसरपंच मुकेश राय,काजू राम साहू,प्रताप भास्कर,देशी राम भास्कर, व वरिष्ठ नागरिक समेत टी आई डेमन लाल भुआर्य, ASI -लोमसमुनि बैरागी,प्रधान आरक्षक -बाल कृष्ण ध्रुव,हवलदार धरम दास ध्रुर्वे, गौतम बिसेन,हरिराम राम कोर्राम,आरक्षक सचिन शोरी,डोमेश नाग ,संतोष नेताम,सगत मंडावी,फागु राम वट्टी,सहित पुलिस कर्मियों ने वृक्षारोपण किया।
स्थानीय लोगों में जागरूकता का उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना जिससे स्थानीय लोग और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये।पौधारोपण करना और उसे बचाना हर नागरिक का दायित्व है क्योंकि पर्यावरण को संतुलन बनाने मे पेड़ का अहम योगदान हैं,साथ ही हमें फल, फूल व लकड़ियां प्रदान करते हैं।
Alright, let’s go Team Mexico! Time to show the world what we’re made of! Cheer on the team here: team mexico