चन्द्रभान साहू बासनवाही

कांकेर- पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन एवं अजय साहू चौकी प्रभारी दुधावा के नेतृत्व में शक्ति टीम प्रभारी शशिकला उइके निरीक्षक आजक्स थाना कांकेर एवं टीम द्वारा दिनांक 10 मार्च को गुरुवार को ग्राम मुसुरपुट्टा में कर्मा भवन में महिला जन जागरण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें साहू समाज के महिलाएं एवं बालिकाएं अधिक संख्या में उपस्थित थी। सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से बनाया गया है।इस एप्लीकेशन में महिलाएं, बालिकाएं अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकती हैं,साथ ही ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण का स्टेटस भी देख सकती हैं । महिलाओं एवं बच्चों को सायबर सुरक्षा एवं छेड़छाड़ ,पोक्सो एक्ट,पिड़ित क्षतिपूर्ति योजना एवं घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउनलोड कराया गया एवं पाम्पलेट वितरण किया गया इस शिविर पर साहू समाज की महिलायें एवं बालिकाए अधिक संख्या में उपस्थित थे। महिला आरक्षक पदमनी साहू महिला सेल ने युवतियो को कराटे कर दुश्मनों से मुकाबला करने के तरीके बताया सहायक उप निरीक्षक लोमसमुनी बैरागी ने यातायात एव शराबबंदी के विषय मे जानकारी दी।इस अवसर पर निरीक्षक शशिकला उइके सहायक उप निरीक्षक सशिकला साहू सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वरी भगत लोमस मुनि बैरागी महिला आरक्षक पदमनी साहू सपना सिंह सामाजिक कार्यकर्ता पदमनी साहू अधिवक्ता एवं कानूनी सलाहकार उषा सिंह मावलीपारा परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष
प्रदीप सार्वा एवं साहू समाज ग्रामीण अध्यक्ष राधे लाल साहू उपस्थित थे।अंत मे प्रदीप सार्वा परिक्षेत्र अध्यक्ष ने सभी
अतिथियों का आभार ब्यक्त किया