स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कहा दुनिया को अलविदा,देश मे दो दिनों का राष्ट्रीय शोक, 6:30 को राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

लगा मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में महान गायिका का 28 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। नितिन गडकरी ने इसकी पुष्टि की। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा चुनाव प्रचार छोड़कर आज सुबह ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, लता दीदी का जाना अपूरणीय क्षति है। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक के बाद एक ट्वीट किए थे, जिनसे आशंका पैदा हो गई थी। संजय राउत ने लिखा था, एक युग का अंत। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8.12 बजे उन्हें आखिरी सांस ली। निधन की खबर सामने आते ही देशभर से प्रार्थनाओं और श्रद्धांजलि का दौर शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम मुंबई जा सकते हैं और लता दीदी के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। थोड़ी देर में आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की जा सकती है।

लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर 12.30 बजे उनके निवास पर ले जाया जाएगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ प्रताप समदानी ने कहा, यह गहन दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि लता मंगेशकर ने रविवार सुबह 8:12 बजे अंतिम सांस ली। 28 दिनों से अस्पताल में भर्ती करने के बाद अंगों की विफलता का कारण उनका निधन हुआ।

दो दिन का राष्ट्रीय शोक

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर देश में 2 दिन( 6 फरवरी और 7 फरवरी ) का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। इस दौरान सभी राष्ट्रीय ध्वज आधे झूके रहेंगे।पीएम मोदी ने भी लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।