भारतीय जनता युवा मोर्चा भोथली मंडल की कार्य समिति की बैठक संपन्न हुआ

धमतरी – भारतीय जनता युवा मोर्चा भोथली मंडल की कार्यसमिति बैठक ग्राम भोथली में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में युवा मोर्चा जिला महामंत्री अविनाश दुबे जी उपस्थित रहे ,साथ मे कार्यक्रम प्रभारी के रूप में पोषण सेन ,अतिथि के रूप में जिला सहकोषाध्यक्ष देवेश अग्रवाल ,चिराग आथा उपस्थित रहे युवा मोर्चा की नवीन कार्यकरणी पश्चात यह पहली कार्यसमिति की बैठक रही।

जिसमे मंडल अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने बैठक के समक्ष मंडल का कार्यवृत्त रखा कि किस प्रकार कार्यकरणी गठन के पश्चात युवा मोर्चा ने विपक्ष की भूमिका निभाते संगठन का कार्य किस समर्पित भाव से किया।इसी कड़ी में जिला सहकोषाध्यक्ष देवेश अग्रवाल जी का विपक्ष की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ की किस प्रकार आने वाले समय मे हम छत्तीसगढ़ की इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने में सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करेंगे

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति में हुए प्रस्ताव धर्मान्तरण और बेरोजगारी के विषय पर महामंत्री जी ने विस्तार पूवर्क चर्चा की और भाजपा का इतिहास प्रत्येक कार्यकर्ता के समक्ष प्रस्तुत किया।साथ मे सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओ को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए एक कुशल विपक्षी भूमिका का निर्वाहन करने के लिए प्रेरित किया।

उक्त कार्यक्रम में युवा मोर्चा के मंडल महामन्त्री धरमवीर ,मंत्री विवेकानंद सनहरा ,मीडिया प्रभारी लोकनाथ साहू ,सोशल मीडिया प्रभारी दीपक साहू , कार्यालय प्रभारी डोमेश्वर साहू कार्यकरणी सदस्य योगेश केशरिया एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अर्जुन साहू, नीलेश रगरा,केश कुमार,प्रियांशु सिन्हा उपस्थित रहे

आर्यन सोनकर