
धमतरी- छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जी पर दुर्दांत डकैत फूलन देवी के नाम से संबोधित कर उनका उपहास उड़ाया गया l उक्त आचरण किसी राज्य के मंत्री के पद की गरिमा के विपरीत है…. इस बयान से प्रदेश में युवा मोर्चा पूरी तरह से आक्रोशित है तथा महिलाओं मैं उनके इस बयान को लेकर नाराजगी है इसी आक्रोश को प्रदर्शित करने के लिए भारतीय जनता महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा कुरूद ने आज आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रभारी ज्योतिभानु चंद्राकर, जिलाउपाध्यक्ष भाजपा रविकांत चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भारती पंचायन, महिलामोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति साहू, कृष्णकांत साहू, भोजराज चन्द्राकर, भारतभूषण पंचायन, प्रवीण शर्मा, प्रकाश चन्द्राकर, मूलचंद सिन्हा, दीपक चन्द्राकर, भारत ठाकुर, कमलेश चन्द्राकर, अनुराग चन्द्राकर,सत्यप्रकाश सिन्हा, वंश खत्री, हिमांशु साहू, किशोर कुर्रे, राहुल बाँधेलकर, विक्रम बंजारे, केशव चंद्राकर, श्रेयांश केला, गुलशन बागे, रवि चन्द्राकर एवं ऊर्मिला तिवारी, पेमिन यादव, झरना बैस, अंजु यादव, रजनी साहू, भारती बैस (बूथ अध्यक्ष), विद्या शर्मा, नेमिन सिन्हा, ममता साहू मिडिया प्रभारी कुरुद मंडल, निशा वैष्णव कन्याशक्ति संयोजिका कुरुद मंडल आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
