कलार समाज संभागीय बैठक जुगानी में हुआ सम्पन्न –संगठन का हुआ विस्तार

कोंडागांव-कलार समाज बस्तर संभाग जुगानी का आज आवश्यक बैठक संभागीय अध्यक्ष दिनेश पोया के अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यालय जुगानी कार्यालय में रखा गया था । इस अवसर पर बस्तर संभाग के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही । सर्व प्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन और माता बहादुर कलारिन के छाया चित्र में पुजा अर्चना किया गया। और समाजिक नियमावली संसोधन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। इसी क्रम में उत्तर बस्तर कांकेर जिला के साथ नारायणपुर जिला को भी शामिल किया गया है। दोनो जिला के पदाधिकारीयो द्वारा निम्न पदाधिकारीयो को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। जिसमें श्री अमर सिंह कश्यप संरक्षक , महवीर सिंह सरोज प्रवक़्ता, चरनसिंह सिन्हा सलाहकार , विनोद प्रसाद सरोजिया निरीक्षक, गजेन्द्र कश्यप निरीक्षक, रमाकान्त सरोज विशेष प्रतिनिधि ,रामेश्वर बघेल आडिटर,अनंत जैन को पदोन्नति करते हुए संभागीय सह सचिव और राजकुमार कश्यप को संभागीय मिडिया प्रभारी का अतिरिक्त कार्य सौपा गया है, इस बैठक में प्रमुख रूप में अमरसिंह कश्यप संभागीय संरक्षक, दिनेश पोया संभागीय अध्यक्ष रामेश्वर पाण्डेय उपाध्यक्ष, गजेन्द्र सुरोजिया संभागीय उपाध्यक्ष,महासचिव रमेश पांडे, संभागीय कोषाध्यक्ष जागेश्वर सार्दुल, संभागीय प्रवक्ता महावीर सिंह सरोज, संभागीय यूवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रवण कुमार बेसरा, सहित सभी जिलाध्यक्ष या प्रतिनिधियों व बडी संख्या में स्वजातीय लोगों की उपस्थिति रही।