छत्तीसगढ़ धमतरी…..भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के दिशा निर्देश पर किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विरेंद्र साहू के नेतृत्व में भाजपाईयों नें किया कुरुद अंतर्गत धान संग्रहण केंद्र एवं वृहताकार कृषि साख सह. समिति भांठागांव का निरीक्षण।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नें कहा:
उक्त निरीक्षण के दौरान पहुंचे साहू ने कहा: प्रदेश के जितने सहकारी सोसायटी और धान भंडारण केंद्र हैं वहॉ आज भी धान का भंडारण किया जा रहा है और बारिश की वजह से सोसायटी में जो धान आ रही है वह भी अंकुरित हो रही है नष्ट हो रही है। पुरे धान का उठाव नही हो रहा है। इस तरह भूपेश सरकार द्वारा किसानों के मेहनत की कमाई को अपमानित करनें का कार्य किया जा रहा है। पुरे प्रदेश में किसान मोर्चा के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। हम किसानों के साथ अन्याय नही होनें देंगे।
निरीक्षण में पाया:
निरीक्षण के दौरान संग्रहण केंद्र भाठागांव में धमतरी, कांकेर और राजनांदगांव से लगभग 138956 क्विंटल धान प्राप्त हुआ जिसके उठाव के चलते शेष 13883 क्विंटल धान अभी भी समिति में रखा है। राजनांदगांव से अंकुरित धान को भी सोसायटी में लिया गया इसी तरह भाठागांव सोसायटी में 120 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई जिसमें लगभग 63 00 क्विंटल धान शार्टेज की जानकारी व्यवस्थापक के द्वारा दी गई।
उपस्थित रहे:
निरीक्षण के दौरान भाजपा के जिलामंत्री तिलोकचंद जैन, मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, क्षत्रपाल बैस, आदर्श चंद्राकर, किसान मोर्चा सदस्य हीराराम दानी, मेघा मंडल महामंत्री संतोष सोनी, भारत ठाकुर, आईटीसेल प्रभारी कमलेश चंद्राकर, और पावस चंद्राकर रहे।
आर्यन सोनकर धमतरी
