राजस्थान में एक निर्दलीय (स्वतंत्र) विधायक पर हेड कांस्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है और पुलिस ने महिला विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है हेड कांस्टेबल महेंद्र ने महिला विधायक के भतीजे की बाइक रोककर उसका चालान काट दिया था।इसके बाद महिला विधायक ने हेड कांस्टेबल को थप्पड़ दिया। बता दें कि ये मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का है। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ से निर्दलीय महिला विधायक रमिला खरिया ने हेड कांस्टेबल को इसलिए थप्पड़ मार दिया क्योंकि उसने महिला के विधायक की गाड़ी रोककर उसका चालान काटा था।
महिला विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल महेन्द्र नाथ ने विधायक के भतीजे की बाइक रोककर उसका चालान काट दिया था। इसके बाद सुनील ने विधायक रमिला खड़िया को चालान काटे जाने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही रमिला खड़िया मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को चाटा जड़ दिया। इसके बाद वह चली गई। वहीं, पुलिसकर्मी ने महिला विधायक की करतूतों की जानकारी अपने अधिकारियों को दी, जिसके बाद रमिला खड़िया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बाद में बाकी पुलिसवालों ने महेंद्र के समर्थन में मेस में हड़ताल कर दी और खाना खाने से इनकार कर दिया।
मामले हेड कॉन्सटेबल का आरोप है कि चेकिंग के दौरान सुनील बारिया नाम के शख्स से रोककर गाड़ी के कागजात के संबंध में पूछताछ की गई। इतना सुनते ही सुनील बरिया बौखला गया और कॉलर पकड़कर वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। इसके बाद हेड कॉन्सटेबल ने उसका चालान काट दिया।