नरहरपुर विकासखंड के मावलीपारा ग्राम पंचायत में विश्वपर्यावरण दिवस के मौके पर आज नवीन हाई स्कूल मैदान में वृक्षारोपण किया गया,स्कूल मैदान के किनारे पीपल ,नीम ,जामुन,सहित कई फलदार पौधे लगाये गए।इस पुनित काम मे प्रमुख तौर पर जनपद सदस्य सुकचंद नेताम, सरपंच गोमती मंडावी ,ग्राम पंचायत के उपसरपंच हनुमान प्रसाद पांडे, ग्राम पटेल मुकेश शुक्ला,ग्रामीण जगदीश साहू उपस्थित थे।

विश्व पर्यावरण दिवस क्या हम पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहें है–
5 जून याने विश्वपर्यावरण दिवस — विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के हेतु से मनाया जाता है.कई लोगों के मन इसे लेकर भी सवाल उठते है कि क्या एक दिन पेड़ लगाने से धरती हरित हो जाएगी–जबकि रोज पर्यावरण का ह्रास हो रहा है– अगर सोंच अच्छी हो तो निश्चित हम इस एक दिन के इस काम को वृहत बना सकते है।अगर 100 व्यक्ति भी 5 पेड़ इस एक दिन लगाए तो 500 पेड़ लगते है और अगर यही करोडों में हो तो कितनी पेड़ लगेगी।शायद यही सोंच पर्यावरण को संरक्षित करने का सहज उपाय है।