आश्रम में घुस साधु की लाठी डंडे से पिटाई,चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज—महिला भी हुई घायल–

मामला बिलासपुर के कोटा का है जहाँ कुछ युवकों ने एक साधु की पिटाई कर दी। आश्रम का दरवाजा तोड़कर घुसे युवकों ने साधु पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई आश्रम की महिला कर्मचारी की भी जमकर पीटा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साधु ने एक दिन पहले देर रात स्पीकर पर तेज गाना बजाने से मना किया था। ग्राम धनरास के सौराबांधा में स्वामी अड़गेड़नंद आश्रम बनाकर करीब 10 साल से रहते हैं। एक दिन पहले रात करीब 11 बजे कुछ युवक आश्रम के पास पहाड़ी पर स्पीकर से गाना बजा रहे थे। इस पर स्वामी अड़गेड़नंद ने युवकों से कहा कि उन्हें आराम करना है। आप लोग गाना बंद कर दीजिए। इस पर युवक भड़क गए और उन्हें धमकी दी कि अगले दिन आश्रम में 4 बजे आएंगे फिर बताएंगे।आश्रम में घुसकर गालियां दे रहे थे, मना करने पर डंडे से मारा अगले दिन  शाम करीब 5 बजे वही 4 युवक उनके आश्रम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। उनमें से एक आरोपी ने खुद का नाम सोनू साहू बताया। इसके बाद गालियां देनी शुरू कर दी। आरोप है कि साधु ने मना किया तो सोनू ने लकड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया। उसके अन्य साथियों ने भी गालियां देते हुए डंडे से पीटने लगे और साधु को लहूलुहान कर दिया। इस दौरान आश्रम में रहने वाली चैती यादव बीच-बचाव करने आई तो उसके सिर पर भी डंडे से वार किया गया।

15 मई को भी कुछ लोगों ने आश्रम में हमला किया था।हमले के बाद सारे आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बार देर शाम किसी तरह अपनी कर्मचारी चैती यादव के साथ साधु अड़गेड़नंद कोटा थाने पहुंचे। अपने साथ वह वारदात में प्रयुक्त डंडा भी लेकर गए। इसी डंडे से आरोपियों ने उनको पीटा था। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले भी 15 मई को आश्रम में गांव के कुछ लोगों ने लोहे के चिमटे से उन पर वार किया था। इसके बाद बाबा ने कोटा थाने में FIR दर्ज कराई थी।लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *