सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव गौठान का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के लिए दिए निर्देश

मनीष सेन

सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के राज्यमंत्री  डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव आज अपने विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान गौठान का औचक निरीक्षण ग्राम पंचायत खाड़ादाह, ग्राम पंचायत केकरा खोली, ग्राम पंचायत कोलियरी, ग्राम पंचायत बांधा जाकर छत्तीसगढ़ सरकार के सबसे महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घुरवा बारी के संबंध में जानकारी बताते हुए  गोठान का निरीक्षण कर व्यवस्था देख अधिकारियों को निर्देशित किया की व्यवस्था दुरुस्त करने गोधन न्याय योजना पर लापरवाही ना करें
उक्त निरीक्षण में जिला पंचायत के अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पी आर साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू विधायक प्रतिनिधि  रूद्र प्रताप नाग महिला नेत्री  तामेश्वरी मरकाम,  प्रदीप सोन दिलेश्वर पटेल मनीष सिंहा  शिवेंद्र साहू  रिखब पटेल एवं समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच उप सरपंच एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *