देश के प्रथम प्रधानमंत्री प.जवाहर नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि,संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी ने दी श्रधांजलि

कांकेर- आज विधायक निवास कांकेर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की 57वीं पुण्यतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी की उपस्थिति में मनाई गई। संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने उनके पुण्यतिथि पर कहा पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई पंडित नेहरू जन-जन के लोकप्रिय नेता रहे है। नेहरू जी एक बहादुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा एवं निर्माता और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थ,े उन्होंने देश को ऐसेे बड़े संस्थान दिए जो वक्त पर हमारे काम आ सके, उनकी पुण्यतिथि पर मैं देश के महान नेता को नमन करता हूं। श्री शोरी ने आगे कहा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों पर गुटनिरपेक्ष नीतियों के अग्रदूत थे। पंडित नेहरु को कुल 11 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, कांग्रेस ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष रोमनाथ जैन, शहर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज जैन, पुरूषोत्तम पाटिल, शिवभान सिंह ठाकुर, सै. एजाज अली, योगेश राजपूत, तबरेज खान, इसहाक अहमद खान, दीपक शोरी, सोमेश सोनी, दिलीप नाग, अजय रेणु, चमन साहू, फगनूराम प्रधान, संतोष प्रधान आदि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *