
मनीष सेन
कोरोनो प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने टूलकिट मामले में सोमवार को जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की गई है।इसी के तहत बेलरगांव के मडंल प्रभारी चेतन हिन्दूजा,मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिंकपुरी, जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा, मडंल उपाध्यक्ष मौहन पुजारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मौर्यधवज सेन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोनू साहू ने सोमवार को बोराई थाना के समक्ष धरना देते अपनी गिरफ्तारी दी।
बता दे की छत्तीसगढ़ में राजनीतिक विवाद का विषय बने सोशल मीडिया टूलकिट मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह वं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।जिसको लेकर भाजपा ने आक्रामक रूख अखितयार कर लिया है।गिरफ्तारी देते बेलरगांव मडंल प्रभारी चेतन हिन्दूजा ने कहा की काग्रेंस की सरकार प्रदेश में अपने चरित्र के मुताबिक अलोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए दमनकारी नीतियों का सहारा ले रही है।किंतु इससे भाजपा के कार्यक्रर्ता विचलित होने वाली नहीं है।
वही मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कहा की भाजपा ने आपातकाल देखा है।काग्रेंस सरकार तब भी दमन की नीति अपनाती थी आज भी अपना रही हैं।लेकिन कार्यक्रर्ता रूकने वाले नहीं है।
गिरफ्तारी देने से पूर्व बेलरगांव में स्वागत सतकार कर रवानगी किया गया बोराई थाना के लिए जिसमें पूर्व मडंल अध्यक्ष शेखर आड़ील, मडंल मंत्री सीमा देवागंन, महिला मौर्चा मडंल उपाध्यक्ष कलपना आड़ील,जनपद सदस्य यामनी ध्रुव, महिला मौर्चा महामंत्री सीता साहू,तुलसी यादव, गोरखनाथ साहू, भुवनदास मानिकपुरी, उमेंश साहू, गिरधारी देवागंन, कलेशवर साहू,भाऊराव ध्रुव मौजूद रहे।