मनीष सेन
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर किये गए झुठे मुकदमे के विरोध में बेलरगांव भाजपा युवा मोर्चा द्वारा काग्रेंस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया।
जिसमें युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन,किसान मौर्चा कार्यकारिणी सदस्य उमेंश साहू, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी केशांत गुप्ता, युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी कलेशवर साहू,डिकेश सेन, रूपेश नेताम उपस्थित थे।
क्या है मामला
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि एक ‘टूलकिट’ के जरिये वह इस मुश्किल समय में पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश रच रही है। वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को झूठा करार दिया। उसने पात्रा और जेपी नड्डा समेत कई अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस में ‘जालसाजी’ की शिकायत दर्ज कराई है।
