
बीजापुर में आज हुए नक्सली हमले में एक जवान शहीद हो गया है। घटना बीजापुर के कुटरू थाना इलाके की बताई ज रही है। जहाँ नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है, IED के ,चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है शहीद जवान का नाम थलेंद्र कुमार नायक है, जो प्रधान आरक्षक था। घटना कुटरू थाना क्षेत्र के अम्बेली की बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायल जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है। घायल जवान का नाम अमर कुमार ठाकुर बताया जा रहा है।घटना की पुष्टी एस डी ओ पी बहादुर सिंह ठाकुर ने की है।