
लाखों टन धान भीग कर खराब होना शुरू हो गया। धान खरीदी बंद हुए 4 महीने से अधिक समय बीत चुका है अभी भी लगभग 50000 क्विंटल धान विभिन्न उपार्जन केंद्रों में ही रखा हुआ। पहले सुखत के चलते सोसायटियों को भारी नुकसान हुआ अब बारिश में भीग कर धान खराब हो रहा है। यही अव्यवस्था का आलम संग्रहण केंद्रों में है।
छत्तीसगढ़ धमतरी…..भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किसान मोर्चा ने जिले के विभिन्न संग्रहण केंद्रों एवं खरीदी केंद्रों के लिये निरीक्षण दल बना कर जांच हेतु भेजा। प्रदेश द्वारा निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर पार्टी प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई। छग की सरकार की अदूरदर्शिता और लचर व्यवस्था के चलते मानसून की दस्तक के साथ ही लाखों टन धान भीग कर खराब होना शुरू हो गया। धान खरीदी बंद हुए 4 महीने से अधिक समय बीत चुका है अभी भी लगभग 50000 क्विंटल धान विभिन्न उपार्जन केंद्रों में ही रखा हुआ। पहले सुखत के चलते सोसायटियों को भारी नुकसान हुआ अब बारिश में भीग कर धान खराब हो रहा है। यही अव्यवस्था का आलम संग्रहण केंद्रों में है। सरकार की खराब नीतियों के चलते धान का उठाव प्रभावित हो रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में किसानों की उपज का बरबाद होना सरकार की अक्षमता है जिसका खामियाजा छग की जनता को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने स्वयं जाकर शनिवार को भोयना संग्रहण केंद्र का दौरा किया। वहां पर भी अव्यवस्था के आलम को देखते हुये व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया। इस अवसर पर उनके साथ किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालिदास सिन्हा मोर्चा के जिला महामंत्री रोहिताश मिश्रा कविन्द्र जैन अरविंदर मुंडी ऋषभ देवांगन कीर्तन मीनपाल भी उपस्थित थे।
आर्यन सोनकर
